फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   व्यवसायी से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट दो लाख रुपए

व्यवसायी से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट दो लाख रुपए

Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट दो लाख रुपए
इत्र व्यवसायी से असलहे के बल पर दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। यूनियन बैंक की जलालपुर शाखा से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे परफ्यूम व्यवसायी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही घटना के खुलासे के लिए पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जैतपुर थाना अंतर्गत गौरा परिवारी गांव निवासी राजेश पुत्र वासुदेव वाराणसी में इत्र का कारोबार करते हैं। दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव गौरा परिवारी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार दोपहर दो बजे यूनियन बैंक की जलालपुर शाखा से राजेश ने दो लाख रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रखकर घर जाने लगे।


जब वह लेढ़िया पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करने के साथ ही धक्का देकर गिरा दिया। जब तक राजेश कुछ समझ पाते, तब तक मुंह पर गमछा लपेटे तीनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।


एक बदमाश ने राजेश पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने चाभी छीनकर बाइक की डिक्की में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों बदमाश बह्मधाम जंगल की तरफ भाग गए।


राजेश की गुहार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसओ जैतपुर जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


कुछ देर में ही एएसपी अशोक कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।


बदमाशों ने वारदात अंजाम देने में जिस बाइक का प्रयोग किया था, वह बगैर नंबर की थी। घटना के बाद एएसपी आशोक कुमार राय के निर्देश पर जैतपुर व जलालपुर पुलिस टीम ने न सिर्फ बैंकों के आसपास, बल्कि अन्य स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया।



इस दौरान बगैर नंबर की बाइक की तलाश की जा रही थी। बाद में पुलिस टीम ने यूनियन बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed