{"_id":"5b92b2e0867a55013270e6cb","slug":"153634069017-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। टांडा के हजलापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा को अगवा कर भाग रहे कार सवार तीन अपहर्ताओं ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा और फिर बाइक सवार दो अधेड़ को भी कुचल दिया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते इससे पूर्व कार सवार तीनों अपहर्ता कार छोड़कर भाग गए। जबकि, हादसे में अपहृत छात्रा बाल-बाल बच गई। छात्रा ने बताया कि कार सवार उसे हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर लाए थे। रास्ते में हादसे के चलते उनके चंगुल से रिहा हो पाई। छात्रा की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन पर छेड़खानी व अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे टांडा के मिसरौलिया गांव निवासी विनोद वर्मा (19) पुत्र शिवपूजन हजलापुर गांव के पास टैंपो से उतर कर सड़क पार कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंदा और फिर टांडा से अकबरपुर जा रहे बाइक सवार अकबरपुर के बभनगवां सिझौली निवासी ठाकुर प्रसाद (42) व नंदलाल (45) अधेड़ को भी कुचल दिया। अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी तेज आवाज से आसपास का इलाका गूंज गया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार ठाकुर प्रसाद व नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल यात्री विनोद वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ठाकुर प्रसाद गुरुवार देर शाम नंदलाल के साथ मिसरौलिया गांव में एक रिश्तेदार में आया था। शुक्रवार सुबह दोनों घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद कार सवार तीनों युवक भाग खड़े हुए। कार सवार एक युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस युवती को लेकर थाने आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि हंसवर थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ कर रही है। दलित छात्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह नसीराबाद निवासी जैद ने उसे फोन कर गांव के बाहर बुलाया। जब वह गांव के बाहर पहुंची, तो वहां एक कार पर जैद व दो अन्य युवक बैठे थे। जब उसने कार पर बैठने से इंकार किया, तो उसे जबरदस्ती खींच कर बैठा लिया। वह गुहार न मचा सके, इसके लिए उसका मुंह दबा दिया। कहा कि इसके बाद तीनों युवक कार में उसके साथ छेड़खानी करने लगे। टांडा के हजलापुर गांव के पास उसके विरोध करने पर कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार बाइक से टकराकर पलट गई। हंसवर थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर जैद समेत तीन के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
-
सीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा
सीओ टांडा केके मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित युवती से भी वार्ता की। सीओ को मामले में लोगों ने कई तरह की जानकारियां भी दीं। हालांकि युवती से हुई वार्ता व उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का निर्देश हंसवर पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। उधर मार्ग दुर्घटना को लेकर टांडा कोतवाली में भी केस दर्ज हुआ है।