फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए साढ़े 3

धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए साढ़े 3

Tue, 28 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए साढ़े 3
अंबेडकरनगर। धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 38 हजार 500 रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामचनपुर गांव निवासी परितोष का बैंक ऑफ बड़ौदा बरियावन में खाता है। परितोष के अनुसार 25 अगस्त को उसने मोबाइल में मैसेज देखा कि 24 व 25 अगस्त को तीन बार में उसके खाते से एटीएम का प्रयोग कर 38 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए, जबकि उसने बैंक से कभी एटीएम लिया ही नहीं। कहा कि जब उसने इस संबंध में बैंक के अधिकारियों को जानकारी दी, तो उनके द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। मामले की शिकायत करने जब सम्मनपुर थाने गया, तो कहा गया कि यह मामला अकबरपुर कोतवाली का है। वह जब अकबरपुर कोतवाली पहुंचा, तो कहा गया कि यह सम्मनपुर क्षेत्र का मामला है। वह दोनों थानों का चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मंगलवार को वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed