फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बगैर मान्यता चल रहे 156 वद्यिालयों को सील कर दर्ज होगा केस

बगैर मान्यता चल रहे 156 वद्यिालयों को सील कर दर्ज होगा केस

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बगैर मान्यता चल रहे 156 वद्यिालयों को सील कर दर्ज होगा केस
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 156 बगैर मान्यता प्राप्त बेसिक स्तर के विद्यालयों की अब खैर नहीं। उपशिक्षा निदेशक के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी राजस्व व पुलिस टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाएंगे। जांच के दौरान यदि बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित होता पाया गया, तो तत्काल न सिर्फ व िद्यालय को सील कर दिया जाएगा, बल्कि विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस भी दर्ज किया जाएगा। छापेमारी अभियान को मजबूती से चलाए जाने को लेकर बीएसए व डीआईओएस कार्यालय ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। कहा गया था कि ऐसे जो भी विद्यालय संचालित होते मिलें, उन्हें न सिर्फ सील कर दिया जाए, बल्कि संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस भी दर्ज कराया जाए। शासन के निर्देश के बाद बीते शिक्षासत्र में ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध शिक्षा विभाग ने अभियान तो चलाया था, लेकिन कार्रवाई का दायरा सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही सीमित रह गया। नतीजा यह रहा कि तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बगैर मान्यता के विद्यालय धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच गत दिवस उपशिक्षा निदेशक गणेश कुमार मिश्र ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि पुलिस व राजस्व टीम के साथ बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों का चिन्हांकन कर छापा मारें। इस दौरान यदि बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित होता मिले, तो उसे तत्काल सील कर दिया जाए। साथ ही प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस भी संबंधित थाने में दर्ज कराया। इसी बीच शासन ने जिले में संचालित बगैर मान्यता के विद्यालयों की सूची भी मांग ली है। शासन के निर्देश पर गत दिवस बीएसए कार्यालय ने शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया कि जिले में 156 विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इसमें अकबरपुर विकास खंड में 22, जलालपुर में 50, जहांगीरगंज में 8, भीटी में 12, टांडा में 18, बसखारी में 9, कटेहरी में 14, रामनगर में 16 व भियांव में 7 विद्यालय शामिल हैं। यह भी अवगत कराया कि शीघ्र ही पुलिस व राजस्व टीम के साथ संबंधित विद्यालयों का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र चलेगा अभियान
शासन के निर्देश पर बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए राजस्व व पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यदि कोई विद्यालय संचालित होता मिला, तो शासन के दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed