फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   न्यायालय में दाखिल हुई एनटीपीसी मजदूर मौत मामले में चार्जसीट

न्यायालय में दाखिल हुई एनटीपीसी मजदूर मौत मामले में चार्जसीट

Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय में दाखिल हुई एनटीपीसी मजदूर मौत मामले में चार्जसीट
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा एनटीपीसी के मुख्य प्लांट में छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर मजदूर की हुई मौत के मामले में तीन वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट तैयार कर न्यायालय भेजा है। मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

टांडा एनटीपीसी के मुख्य प्लांट में छज्जा गिरने का यह मामला बीते 23 अगस्त 2015 का है। घटना दिन में लगभग ढाई बजे उस समय घटी थी जब इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव का रहने वाला मजदूर प्रदीप कुमार एनटीपीसी के मुख्य प्लांट यूनिट संख्या एक के जनरेटर टरबाइन के निकट कार्य कर रहा था। अचानक टरबाइन की बिल्डिंग की छत गिरने से इसके मलबे में दबकर मजदूर प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी। मजदूर की मौत के बाद एनटीपीसी गेट पर काफी हंगामा हुआ था। घटना के तीसरे दिन थाना अलीगंज में उपरोक्त प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत हुआ। इस मामले में तत्कालीन डीएम विवेक ने उपजिलाधिकारी टांडा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया था। मजिस्ट्रेटी जांच में एनटीपीसी के अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी। लेकिन लापरवाही के जिम्मेदारों का नाम नही खोला गया था। मामले में अलीगंज थाने में दर्ज किए गए मुकदमे की विवेचना कर रहे तत्कालीन उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने विवेचना में एनटीपीसी के तीन अधिकारियों शिविर प्रबंधक मसूकचंद्र यादव, महाप्रबंधक अनुरक्षण सूर्यप्रकाश मुखर्जी व पवन की लापरवाही मानते हुए अभियुक्त बनाया गया। मामले में लगातार पड़ रहे दबाव के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। काफी दिनों तक विवेचना बस्ता खामोशी में पड़ी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद मामले में एक आरोपी फैजाबाद जनपद के थाना महराजगंज के मोहम्मदपुर गांव निवासी पवन के विरुद्ध चार्जशीट तैयार कर न्यायालय भेजा है। जबकि दोनों अन्य आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अभी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में एक आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय भेजी गई है। दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed