फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट की चपेट में आकर गई दो महिलाओं की जान

करंट की चपेट में आकर गई दो महिलाओं की जान

Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर गई दो महिलाओं की जान
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत हाजीपुर गांव में शनिवार सुबह घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई एक महिला ढीले तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर उसे बचाने पहुंची एक वृद्धा भी करंट की चपेट में आ गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक मौके पर पहुंचे ग्रामीण दोनों को तार से अलग करते, तब तक गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक महिला के पति ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासिनी तारा देवी (55) पत्नी विजयनरायन शनिवार सुबह कूड़ा फेंकने घर के पीछे गई हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत कनेक्शन के लिए नंगे तार के सहारे केबल गांव तक लाया गया था। बताया जाता है कि कूड़ा फेंकने के दौरान तारा का हाथ केबल से छू गया। केबल कहीं से कटी होने के चलते करंट उतरा हुआ था। इससे वह उसकी चपेट में आ गई। चीख-पुकार पर घर के बाहर खड़ी पड़ोसी वृद्धा इंद्रावती (60) पत्नी रामसिंगार उसे बचाने के लिए पहुंची। उसने जैसे ही तारा को तार से अलग करने का प्रयास किया, वह भी उसकी चपेट में आ गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ढीले तार को ठीक कर दिया गया होता, तो दोनों की जान बच सकती थी। वे दोषी कर्मचारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच जानकारी होते ही एसडीएम हरीराम, सीओ केके मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसओ जहांगीरगंज संतोष सिंह बिसने ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका तारा के पति विजयनरायन ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता विद्युत लालचंद राम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया गया, उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed