फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दहेज के लिए लौटी बारात, दर्ज हुआ केस

दहेज के लिए लौटी बारात, दर्ज हुआ केस

Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए लौटी बारात, दर्ज हुआ केस
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला अलहदादपुर में शनिवार को दहेज में बाइक न मिलने पर वर पक्ष बगैर निकाह कराए ही बारात लेकर वापस चले गए। इस पर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी गुलाम मोहम्मद की पुत्री का विवाह अलीगंज थाना अन्तर्गत मोहल्ला कस्बा पश्चिम निवासी वारिस पुत्र मोहम्मद अरशद से तय हुआ था। शनिवार को बारात पहुंची, तो कन्या पक्ष ने जमकर आवभगत की। खाने-पीने के बाद निकाह की तैयारियां शुरू हुईं। इसी बीच आरोप है कि वारिस व उसके भाई ने दहेज में बाइक की मांग की। कन्या पक्ष ने कहा कि विवाह तय करने के दौरान दहेज की कोई बात नहीं हुई थी। ऐसे में अभी वह बाइक देने में सक्षम नहीं है। इस पर वर पक्ष बगैर निकाह कराए ही बारात वापस लेकर चले गए। बारात के वापस होने पर कन्या पक्ष में कोहराम मच गया। बाद में कन्या पक्ष की साजिदा खातून ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed