{"_id":"5b36652d4f1c1bfd6e8ba600","slug":"153029150110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए रिश्ते के भाई बहन डूबे, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में नहाने गए रिश्ते के भाई बहन डूबे, दोनों की मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव के पास शुक्रवार को सरयू नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबकर मौत हो गई। नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी तो हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही गोताखोरों की टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को नदी से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें नहाते वक्त बहन अचानक अनियंत्रित होकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए चचेरा भाई नदी में कूदा, मगर उसे बचाने के चक्कर में दोनों पानी के बहाव की ओर बढ़ गए और डूब गए। मृतक लखीमपुर खीरी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात था। दोनों गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने रिश्तेदारी में आए थे।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर निवासी व बसखारी ब्लॉक में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात डॉ राजितराम कनौजिया की बहन अपनी 11 वर्षीय बेटी तनु के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने मयाके आयी हैं। उसकी ससुराल सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के दुमनीपुर में है। वहीं, डॉ राजितराम के घर नेहरूनगर टांडा निवासी शेखर (28) अपनी बुआ के घर आया था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के निकट से बह रही सरयू नदी के घाट पर नहाने जा रहे अन्य बच्चों के साथ तनु भी चली गई। उसके साथ राजितराम के घर रिश्तेदारी में आया शेखर भी चला गया। नहाते समय अचानक तनु पानी में अनियंत्रित हो गई। उसे डूबता देख शेखर ने नदी में छलांग लगा दिया। पानी का बहाव अधिक होने के चलते वह भी संभल नहीं सका। पानी के बहाव के साथ दोनों नदी की गहराई की तरफ बह गए। यह देख वहां नहा रहे अन्य बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चे रोते चिल्लाते घर की तरफ भागे और घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी पर पहुंचे। बाद में गोताखोरों की टीम ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न बाद दोनों शव घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया। शव बाहर आते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौके पर टांडा कोतवाल रामलखन पटेल भी पहुंच गए। परिवारीजनों को ढांढस बधाया। जानकारी के मुताबिक शेखर लखीमपुर खीरी जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात था। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।