{"_id":"5b215c414f1c1b6d4d8b642a","slug":"152891296519-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी लादकर ले जा रहे डम्पर ने साइकिल सवार दादा पोते को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी लादकर ले जा रहे डम्पर ने साइकिल सवार दादा पोते को रौंदा
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र में बिहरा गांव के पास बुधवार अपराह्न मिट्टी लादकर जा रहे एक बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार दादा-पोते को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक डंपर लेकर भाग गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इससे पहले कि वे मार्ग जाम करते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में मृतक वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, कटेहरी के बसपा विधायक लालजी वर्मा ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
इब्राहिमपुर के करीमपट्टी गांव निवासी श्यामलाल (58) बुधवार अपराह्न अपने पौत्र अंकुर (10) पुत्र धर्मेंद्र के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अलीगंज थाना अंतर्गत बिहरा गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने जा रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, तो चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच जानकारी होते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही कटेहरी बसपा विधायक लालजी वर्मा व जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा अलीगंज थाने पहुंचे। यहां मृतक वृद्ध के पुत्र धर्मेंद्र से मुलाकात की और सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। बाद में धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।