{"_id":"5b1ab68a4f1c1ba76e8b6c7d","slug":"152847732615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद धांधली में गिरफ्तारी का दौर शुरू, दो को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान खरीद धांधली में गिरफ्तारी का दौर शुरू, दो को जेल
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। धान खरीद में धांधली मामले में बिचौलियों व ग्रामीणों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। अलग-अलग थानों में 54 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही भीटी पुलिस ने दो आरोपी ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।। उन पर अनियमित ढंग से धान की बिक्री करने का आरोप था। अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने दबिश का दौर शुरू किया है। इस बीच केस दर्ज होने व दबिश की खबर मिलते ही ज्यादातर आरोपी भाग गए हैं।
प्रदेश के 28 जिलों में शासन के निर्देश पर जो गोपनीय जांच शुरू हुई थी, उसमें से एक अंबेडकरनगर जिले में बड़े पैमाने पर घोटाला पकड़ में आया था। सिर्फ अमर उजाला के खुलासे के बाद जांच और उसके परिणाम में तेजी आई थी। जांच में पाया गया था कि कुल 50 फर्जी आईडी के माध्यम से 30 केंद्रों पर मनमाने ढंग से धान की बिक्री व खरीद की गई। गड़बड़ी के आरोप में 26 ग्रामीण व बिचौलियों की भूमिका पाए जाने के साथ ही एफसीआई से जुड़ी एक निजी संस्था के 25 क्रय केंद्र प्रभारी, उसके जिला प्रभारी समेत कुल 54 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। 28 एफआईआर में कहा गया कि 8 भूमिहीन ग्रामीणों के नाम लगभग 17 हजार क्विंटल धान खरीद लिया गया। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों के पास जो भूमि थी, उसके वास्तविक उत्पादन के बजाए कई कई गुना अधिक की बिक्री व खरीद की गई। इन सब गड़बड़ियों में कई अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति हुई।
इस बीच केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। यूं तो अकबरपुर, भीटी, टांडा, इब्राहिमपुर, मालीपुर व जैतपुर थानों में केस दर्ज कराए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तेज कार्रवाई भीटी पुलिस ने की। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाने में अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत निवासी 13 किसानों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर केस दर्ज हुआ है। भीटी पुलिस ने गुरुवार रात टीम के साथ गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को दो आरोपी हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक मरथुआ सरैया निवासी गणेश गुप्त व घनश्याम वर्मा को केस के अनुरूप गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध विपणन निरीक्षक की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। उधर अन्य थानों की पुलिस टीम ने भी इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए तमाम आरोपी फरार हो चले हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग सभी आरोपी अब भूमिगत हो गए हैं। इससे पुलिस को गिरफ्तारी में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तेजी से कराई जाएगी विवेचना
धान खरीद मामले में विवेचना तेजी से सुनिश्चित कराई जाएगी। केस के अनुरूप दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की गिरफ्तारी भी विवेचना के अनुरूप शीघ्र कर ली जाएगी। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी