{"_id":"5b1822194f1c1baf6e8b6a54","slug":"1528308253916-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने एटीएम बदल कर खाते से उड़ाए 16 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के बहाने एटीएम बदल कर खाते से उड़ाए 16 हजार
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 16 हजार रुपये उड़ाए
अंबेडकरनगर। जालसाज ने एक महिला को मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 16 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने पर महिला ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
अकबरपुर कोतवाली प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि, लोरपुर ताजन की रहने वाली शबनम ने बुधवार को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बुधवार दोपहर वह नई सड़क शहजादपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कैश निकालने गई थी।
वह एटीएम से रकम निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी वहां मौजूद एक युवक मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदलकर चला गया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 16 हजार रुपये निकासी का एसएमएस आ गया।
विज्ञापन
इससे घबराई शबनम ने अपने पास मौजूद एटीएम कार्ड देखा तो पता चला कि उसे युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि, शबनम की तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन की जा रही है।