फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चोरी की आशं्का में ग्रामीणों ने अधेड़ को पीट पीटकर मार डाला

चोरी की आशं्का में ग्रामीणों ने अधेड़ को पीट पीटकर मार डाला

Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी की आशं्का में ग्रामीणों ने अधेड़ को पीट पीटकर मार डाला
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के नगदरपुर गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने चोरी की आशंका में एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। पेड़ में बांधकर भी पिटाई की गई। ग्रामीणों के मुताबिक उसे एक घर में चोरी की नीयत से पकड़ा गया था। उधर मृत अधेड़ की पत्नी कमरजहां की तहरीर पर दो ज्ञात व दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार आधी रात करीब हंसवर थाना क्षेत्र के नगदरपुर गांव में चोरी करते एक अधेड़ को पकड़े जाने की सूचना हंसवर पुलिस को मिली। पुलिस टीम आननफानन में गांव पहुंची तो देखा कि वहां ग्रामीणों ने पीट-पीटकर एक व्यक्ति को अधमरा कर दिया है। वह बेहोशी की दशा में था। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ही नौरहनी निवासी जहीरूद्दीन (55) के रूप में हुई। इससे पहले ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासिनी रीना देवी के घर एक व्यक्ति चोरी की नीयत से घुस गया। उसने अपने शरीर में मोबिल आयल लगा रखा था, जिससे पकड़े जाने के दौरान वह चकमा देकर निकल सके। ग्रामीणों ने बताया कि शोर हो जाने के चलते परिवारीजन जग गए और गुहार लगा दिया। इसके बाद ग्रामीण एकजुट हो गए और उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि पकड़े गए व्यक्ति को पेड़ में बांध दिया और इसके बाद ग्रामीणों ने निर्ममता से पिटाई की। इसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने अस्पताल से शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजन को सौंप दिया। इस बीच दिवंगत जहीरूद्दीन की पत्नी कमरजहां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके पति को जान बूझकर किसी बहाने से गांव बुलाया गया और इसके बाद पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में महिला रीना देवी व उसके भतीजे विकास गोस्वामी व दस अन्य के विरुद्घ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं वहीं रीना देवी की तहरीर पर मृतक के विरुद्ध ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास मामले में भी केस दर्ज किया है। एएसपी ओपी सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed