फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रेल विद्युतीकरण के लिए आए पोल उतारते समय गई ट्रक चालक की जान

रेल विद्युतीकरण के लिए आए पोल उतारते समय गई ट्रक चालक की जान

Fri, 25 May 2018 11:18 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेल विद्युतीकरण के लिए आए पोल उतारते समय गई ट्रक चालक की जान
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जफराबाद से अकबरपुर होते हुए टांडा तक रेलमार्ग विद्युतीकरण के लिए शुक्रवार सुबह मालीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे विद्युत खंभों को ट्रक से उतारने के दौरान हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना चालक के परिवारीजनों को भिजवा दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों जौनपुर जनपद के जाफराबाद से अकबरपुर होते हुए टांडा एनटीपीसी तक रेलमार्ग का विद्युतीकरण हो रहा है। इसके लिए लगभग प्रतिदिन विभिन्न प्रांतों से विद्युत खंभे जिले में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह दस बजे विद्युत खंभे से लदा ट्रक मालीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। खंभा उतारने के लिए ट्रक चालक कन्नौज जनपद के फिरोजपुर थाना अंतर्गत भुयानपुर निवासी मुकेश (34) पुत्र नत्थू सिंह ट्रक के पीछे पहुंचा और खंभों में बंधी चेन खोलने लगा। चेन खुलते ही एक खंभा अचानक मुकेश के ऊपर ही गिर गया। इससे वह उसके नीचे दब गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर खंभा हटाया और उसे बाहर निकाला। सांस चलने की उम्मीद में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के घरवालों को दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक लेकर पहुंचने के बाद चालक खंभों के ऊपर बंधे लोहे की चेन को हटाने लगा। इस दौरान यह हादसा हो गया। उधर अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रेल प्रशासन आवश्यक छानबीन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed