फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क पुलिया से टकराई बाइक, मेडिकल छात्र की मौत

सड़क पुलिया से टकराई बाइक, मेडिकल छात्र की मौत

Fri, 25 May 2018 11:18 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क पुलिया से टकराई बाइक, मेडिकल छात्र की मौत
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए बाइक से अकबरपुर आ रहे बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक कानपुर में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। बाइक के पुलिया में टकरा जाने से यह घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

टांडा थाना अंतर्गत छज्जापुर निवासी अनूप कुमार (23) पुत्र कमलेश गुरुवार देर रात अपने मित्र सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर निवासी जितेंद्र (22) पुत्र राजितराम के साथ बाइक से अकबरपुर में एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आ रहा था। बताया जाता है कि जब वे डीएम आवास के निकट पहुंचे, तो इसी बीच अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को अनियंत्रित होता देख वह हड़बड़ा गया। जब तक बाइक नियंत्रित करता, तब तक वह सड़क के किनारे पुलिया से टकरा गई। इससे अनूप के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षक पिता कमलेश ने बताया कि अनूप कानपुर में रहकर छह साल से मेडिकल की तैयारी कर रहा था। गत दिवस ही वह नीट की परीक्षा के बाद कुछ दिनों के लिए अवकाश पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन


अन्य मार्ग हादसों में पांच घायल
बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासिनी दुर्गावती (39) पत्नी रामचरण गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासी महेंद्र की (8) वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट खेल रही थी। सम्मनपुर थाना अंतर्गत अशरफपुर निवासिनी शांति देवी (40) पत्नी अरविंद शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। बसखारी थाना अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी अवधेश (25) पुत्र रामकेवल गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत ककरडिला गांव निवासी अमरनाथ (35) पुत्र रामप्रकाश शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed