फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रिपल राइडिंग दो महिला समेत तीन घायल, ट्रॉमा रेफर

ट्रिपल राइडिंग दो महिला समेत तीन घायल, ट्रॉमा रेफर

Wed, 16 May 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग दो महिला समेत तीन घायल, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। ट्र्रिपल राइडिंग में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अखंडनगर के बरीसहगल गांव की सुषमा (24) पत्नी देवनाथ, श्रीमती (48) पत्नी जगदीश व धर्मापुर गांव निवासी ज्ञानप्रकाश (35) पुत्र रामजीत मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। वे सभी बेवाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार के पास पहुंचे। तभी पीछे से रही जीप ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। उधर, अकबरपुर के औलियापुर निवासी हरीराम (71) बुधवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर घायल हो गया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी प्रकार, फैजाबाद के गोसाईगंज के गोशाईगंज निवासी अमित (35) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, टांडा के टांडा निवासी लालजी (32) बुधवार सुबह बाइक से जाते समय चौक के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed