{"_id":"5af8653c4f1c1be5408b4f6c","slug":"152622828115-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत बहिगवां जोगीपुर गांव में रविवार को एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहिगवां गांव निवासी कमर (18) पुत्र अशफाक रविवार दोपहर छत पर कपड़ा फैला रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान छत से थोड़ा सटकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। इससे वह उसकी चपेट में आ गया। चीख-पुकार पर परिवारीजनों समेत इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। जब तक कमर को तार से अलग किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था। आननफानन उसे आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस बीच घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य प्रदुमभन यादव, मोहम्मद मक्की, भीम आदि ने मृतक के घर पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। साथ ही शासन से आवश्यक सहायता उपलबध कराए जाने का भरोसा दिलाया। उधर ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि तार न सिर्फ जर्जर है, बल्कि ढीला भी हो चुका है। इसे ठीक कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। यदि समय रहते इसे ठीक करा दिया गया होता, तो शायद इस प्रकार की घटना न होती। उधर अधीक्षण अभियंता पीके शुक्ल ने बताया कि मामले में आवश्यक जानकारी कराई जा रही है।