{"_id":"5af33f614f1c1b76098b8eb4","slug":"15258909103-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में गड्ढे में जला पड़ा मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में गड्ढे में जला पड़ा मिला महिला का शव
Updated Thu, 10 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली केे चाचिकपुर के पुरवा गड़ौली में बुधवार सुबह एक घर के पीछे गड्ढे में विवाहिता का जला शव मिला। शव मिलने से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। उधर मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज के लिए जलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले में अहिरौली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे, तो एक घर के पीछे गड्ढे में महिला का शव पड़ा देखा। इससे उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। महिला की पहचान अर्चना (27) पत्नी ओमप्रकाश के रूप में हुई। महिला का शरीर बुरी तरह जला हुआ था। इस बीच सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अहिरौली संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
मृतका के भाई व महरुआ के उदयपुर गांव निवासी दीपक धुरिया ने अहिरौली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन का विवाह 2013 में ओमप्रकाश पुत्र दुर्गाप्रसाद के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन को ससुरालीजन ने जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना स्थल से हट गए। एसओ संजय सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति ओमप्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।