फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भीटी में 17 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस, लगेगा ताला

भीटी में 17 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस, लगेगा ताला

Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भीटी में 17 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस, लगेगा ताला
भीटी (अंबेडकरनगर)। बगैर मान्यता के संचालित 17 विद्यालयों पर ताला लगने की तलवार लटक गई है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने संबंधित विद्यालयों को बंद करने की नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने से पहले शासन ने सभी ऐसे विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश प्रशासन को दिया था, जो बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इस पर गत दिवस बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया, जो बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने 17 ऐसे विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई, जो बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इसमें विद्यादेवी प्राथमिक विद्यालय डिहवा, विजडम एकेडमी अढनपुर, गणेश पब्लिक स्कूल डिहवा, ब्रिलियंट एकेडमी भीटी, आरएन पब्लिक स्कूल भीटी, संत बाल विद्यामंदिर रामबाबा, सुदामा देवी पब्लिक स्कूल रामबाबा, सुमित्रादेवी पब्लिक स्कूल दरबपुर, बीपीआरए सेवा शिक्षण संस्थान रुदऊपुर, शोभनाथ मोमोरियल शिक्षण संस्थान थरिया कला, चेतूराम मेमोरियल स्कूल मझवा, राममिलन इग्लिश मीडियम रेवली, बीडी बालिका विद्यालय जैतूपुर, आजाद पब्लिक स्कूल रामपुर गिरंट, स्व. कर्पूरी ठाकुर विद्यालय रामनगर कर्री व एसपीएस चिल्ड्रेन एकेडमी हनुमान मंदिर गोशाई का पूरा शामिल हैं। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बगैर मान्यता प्राप्त 17 विद्यालयों की सूची प्राप्त हुई है। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। विद्यालय संचालन मिला तो विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed