फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित् कार ने पांच लोगों को कुचला, एक टॉमा रेफर

अनियंत्रित् कार ने पांच लोगों को कुचला, एक टॉमा रेफर

Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित् कार ने पांच लोगों को कुचला, एक टॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। अहिरौली में तिवारीपुर गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। कार की चपेट में आने वालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद भाग रहे जीप चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और कुछ देर बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कार सवार सुबह बलिया से अकबरपुर होते हुए लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में अहिरौली में तिवारीपुर गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार अहिरौली के खोरिया निवासी श्रीनाथ (20) पुत्र घनेशर को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद साइकिल सवार अहिरौली के अन्नावा निवासी प्रदीप (18) पुत्र घनश्याम को भी कुचल दिया। चालक ने वाहन नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक सवार अकबरपुर के सदनापुर गांव निवासी शिक्षक प्रवेश सिंह (35) पुत्र शिवप्रसाद, साइकिल सवार शिवमूरत (45) निवासी मेंदीपुर अकबरपुर व अहिरौली के अन्नावा निवासी राजन (19) पुत्र मिठाईलाल भी उसकी चपेट में आ गए। उसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इर्दगिर्द से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना के बाद भाग रहे चालक को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर अहिरौली व अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उसकी पहचान आशीर्वाद (35) पुत्र संजय निवासी सुुजावलपुर बलिया के रूप में हुई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्रवेश सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाऊनगर में बुधवार देर शाम साइकिल सवार एक व्यक्ति अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हो गया। आजमगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देरशाम दुर्गीपुर बुकिया निवासी रामरूप (55) वर्ष साइकिल से घर से नाऊनगर सब्जी लेने के लिए आया था। सब्जी लेकर वापस वह गांव जा रहा था। बुकिया मोड़ के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्क्र मार दिया। इससे वह साइकिल समेत गिर पड़ा, और गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रामरूप ने दम तोड़ दिया। एसओ बसखारी मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी मृतक के भाई रामस्वरूप के प्रार्थना पत्र अज्ञात चालक के विरुद्घ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed