फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गैस सिलेंडर में लगी आग से दो किशोर समेत छह लोग झुलसे

गैस सिलेंडर में लगी आग से दो किशोर समेत छह लोग झुलसे

Thu, 26 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग से दो किशोर समेत छह लोग झुलसे
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत दरगाह नई बस्ती स्थित एक गेंस्ट हाउस में मंगलवार रात प्रीतिभोज के आयोजन के दौरान एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। तेजी से फैली आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक दो किशोर समेत 6 लोग झुलस गए। सभी को बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर एक किशोर को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

किछौछा क्षेत्र में गेस्ट हाउस है। मंगलवार रात वहां एक प्रीतिभोज का आयोजन था। बताया जाता है कि इसी बीच एक रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया। इससे उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राशिद खां (53), धर्मवीर (45), दिनेश (40), अमन (10), विशाल (7) व एक अन्य (35) वर्षीय महिला झुलस गए। सभी को आननफानन में बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद अमन को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य पांच को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बसखारी थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed