फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों का लगभग 30 लाख लेकर फरार हुआ क्रेशर संचालक

किसानों का लगभग 30 लाख लेकर फरार हुआ क्रेशर संचालक

Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों का लगभग 30 लाख लेकर फरार हुआ क्रेशर संचालक
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मीठेपुर तिराहा के पास स्थित एक क्रेशर का संचालक 100 से अधिक किसानों का 30 लाख रुपये की धनराशि लेकर भाग खड़ा हुआ। इतना ही नहीं, क्रेशर पर भी हाथ साफ कर दिया। वह ठेके पर क्रेशर का संचालन कर रहा था। जानकारी होने पर किसान सन्न रह गए। सोमवार को थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मीठेपुर तिराहा के निकट तुलसीपुर निवासी विजेंद्र कुमार वर्मा का क्रेशर है। दो वर्ष पहले विजेंद्र ने क्रेशर का संचालन करने के लिए हरिद्वार निवासी शमीम को समझौते पर दे दिया। शुरुआत में शमीम ने क्रेशर पर गन्ना बेचने के लिए आने वाले किसानों का भुगतान प्राथमिकता के तौर पर किया। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों में उसके प्रति विश्वास बढ़ गया और बड़ी संख्या में किसान अपना अपना गन्ना लेकर क्रेशर पर पहुंचने लगे। शमीम ने इस बीच किसानों का कुछ कुछ भुगतान रोकने लगा। किसानों ने इसके बाद भी यह सोचकर अपना गन्ना क्रेशर पर बेचना जारी रखा कि शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा। ऐसा करते करते 100 से अधिक किसानों का लगभग 30 लाख रुपये का बकाया हो गया।
विज्ञापन

गत दिवस शमीम पर किसान भुगतान के लिए दबाव बनाने लगे। किसानों का लगातार बढ़ते दबाव के बीच शनिवार रात शमीम अंधेरे का फायदा उठाते हुए क्रेशर पर लगभग 300 कुंतल गन्ना छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जाते जाते चुपके से क्रेशर भी साथ लेता गया। रविवार सुबह जब संबंधित किसानों को जानकारी हुई, तो वे सन्न रह गए। बड़ी संख्या में पीड़ित किसान मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। भरतराम शर्मा, अंजनी सिंह, राजकुमार वर्मा, रामप्रकट पाल, सियाकांत तिवारी, राजेश तिवारी, राजकुमार सिंह, रामप्रकाश पाल, फौजदार, राजमन, आजाद आदि ने कहा कि वे जब भी शमीम से भुगतान के लिए कहते, तो वह शीघ्र ही भुगतान का आश्वासन देता। मार्च के अंत में उसने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाने दो, सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। बाद में पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी एसओ इब्राहिमपुर रामप्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed