फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आलापुर थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज

आलापुर थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज

Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आलापुर थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज
अंबेडकरनगर। विधायक आलापुर अनीता कमल की नाराजगी की गाज अब आलापुर थाना प्रभारी पर भी गिरी है। उन्हें वहां से हटा दिया गया है। इससे पहले विधायक की नाराजगी को देखते हुए तहसीलदार आलापुर को हटाया जा चुका है। आलापुर विधायक की नाराजगी के बाद प्रशासन मामले को संभालने में तेजी से जुट गया है। विधायक ने कई राजस्व व पुलिसकर्मियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्हें न हटाए जाने के चलते विधायक ने डीएम व एसपी को ही हटाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज दिया था। इसे देखते हुए पहले तहसीलदार आलापुर प्रभाकर त्रिपाठी को हटाया गया, इसके बाद अब आलापुर के थाना प्रभारी रामअवतार को हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पुलिस लाइन में आमद करने को कहा गया है। आलापुर का नया थाना प्रभारी अलीगंज के एसओ राहुल कुमार को बनाया गया है। बेवाना के थाना प्रभारी का काम देख रहे वीरेंद्र राय अलीगंज के नए थाना प्रभारी बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed