{"_id":"5ac1108e4f1c1bc7618b4d83","slug":"1522602131121-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में नकब लगाकर चोरों ने पार किया 1 लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान में नकब लगाकर चोरों ने पार किया 1 लाख का माल
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मामपुर कस्बे में सर्राफ की दुकान में नकबजनी कर चोरों ने इनवर्टर, स्टेप्लाइजर समेत लगभग 1 लाख की ज्वैलरी पार कर दी। भुक्तभोगी को घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हो सकी। पीड़ित ने जहांगीरगंज पुलिस को लिखित रूप से घटना की सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर कस्बे में कुंदन ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में दुकानदार व उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। शनिवार रात चोरों ने नकब लगाकर दुकान में घुस गए। इसके बाद वहां रखा स्टेप्लाइजर, इनवर्टर व लगभग 85 हजार रुपये कीमत की ज्वैलरी उठा ले गए। दुकानदार को घटना की जानकारी रविवार हो सकी। जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान में रखा इनवर्टर, स्टेपलाइजर समेत आभूषण गायब है। दुकान का अधिकांश सामान इधर उधर बिखरा है। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहांगीरगंज प्रभारी थानाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में छानबीन कराई जा रही है।