फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, की हवाई फायरिंग

पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, की हवाई फायरिंग

Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, की हवाई फायरिंग
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भैंस चोरी कर पिकअप से भाग रहे पशु तस्करों ने जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला चौराहे के पास न सिर्फ हवाई फायरिंग की, बल्कि घेराबंदी में लगे पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। पत्थर लगने से ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को चोटें आईं। पशु तस्कर दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग करते हुए सुल्तानपुर की ओर भागे। रास्ते में अखंडनगर के पास पुलिस घेराबंदी के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे उस पर सवार दो पशु तस्कर घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सूचना पर हंसवर थाना पुलिस ने चोरी की भैंस लदी पिकअप को हंसवर बाजार में रुकवाने का प्रयास किया, तो पशु तस्कर वाहन से उतर कर पत्थरबाजी करने लगे। इस पर पुलिस को अपने कदम पीछे हटाने पड़े। पशु तस्कर तेजी से बसखारी की तरफ भागे। हंसवर पुलिस की सूचना पर बसखारी पुलिस ने बसखारी चौराहे पर घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तेज रफ्तार पिकअप को रोकने की हिम्मत पुलिसकर्मी नहीं जुटा सके। बसखारी पुलिस ने पिकअप का पीछा करने के साथ ही जलालपुर पुलिस को सूचित किया। पशुतस्कर बरियावन व गोलपुर होते हुए जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला पहुंचे। यहां पहले से ही डायल 100 पुलिसकर्मियों के साथ साथ जलालपुर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन

खुद को घिरता देख पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। इस बीच पत्थर की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जयप्रकाश घायल हो गया। डायल 100 पुलिसकर्मियों ने पिकअप का पीछा करने की कोशिश की, तो पशु तस्करों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कई चक्र फायरिंग करते हुए पशु तस्कर सुरहुरपुर बाजार होते हुए सुल्तानपुर की तरफ भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि जलालपुर पुलिस की सूचना पर अखंडनगर थाने की पुलिस ने अखंडनगर बाजार में सड़क के बीचोबीच मेज व बेंच आदि रखकर घेराबंदी की। इस बीच पिकअप निकट आती दिखी, तो पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। तेज रफ्तार पिकअप बेंच से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। जब तक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक उस पर तीन पशु तस्कर भाग खड़े हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल दो तस्कर रवि स्वर्णकार (30) व कैफ खान (32) निवासी फूलपुर आजमगढ़ को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया, जहां कैफ की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, पिकअप में लदी एक भैंस की मौत हो गई। जलालपुर कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि पथराव में एक होमगार्ड घायल हुआ है। उसका नगपुर सीएचसी में इलाज कराया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पशु तस्कर पहले भी ने पुलिस पर कर चुके हमला
पुलिस टीम पर पथराव व हवाई फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग एक वर्ष पहले बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार, तो मालीपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया था। इसमें पत्थरबाजी में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके अलावा भीटी व महरुआ थाना क्षेत्रों में भी पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।



की जाएगी कार्रवाई
पशु तस्करों ने मंगुराडिला चौराहे के पास पुलिस टीम पर पथराव किया। इसमें एक होमगार्ड को चोट आई है। पशु तस्करों द्वारा हवाई फायरिंग करने जैसी घटना की जानकारी नहीं है। मामले में छानबीन कराई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed