फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खेत गए किशोर की विद्युत स्पर्शाघात से मौक्त

खेत गए किशोर की विद्युत स्पर्शाघात से मौक्त

Mon, 19 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खेत गए किशोर की विद्युत स्पर्शाघात से मौक्त
अंबेडकरनगर। खेत में सिंचाई के लिए गया किशोर कटे तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनगांव निवासी संजय टुल्लूपंप से रविवार देर शाम खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसका पुत्र रितिक (15) भी वहां आ गया। कुछ देर रहने के बाद वह घर लौटने लगा। बताया जाता है कि वह अपने खेत में लगे टुल्लूपंप का तार सीधा करने लगा। इसी बीच उसका पैर तार पर पड़ गया। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर परिवारीजन उसकी तरफ दौड़ पड़े। उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed