{"_id":"5a70bad94f1c1b462c8b51fd","slug":"151733750919-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन ने दी अनशन की चेतावनी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत युवक की बहन ने दी अनशन की चेतावनी
टांडा। दीपावली के दिन अपहृत भाई को पुलिस द्वारा बरामद नहीं करने व अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बहन ने टांडा कोतवाली के सामने एक फरवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। मामला टांडा के छज्जापुर मोहल्ले का है। छज्जापुर निवासी रघुवीर के पुत्र सुरेंद्र का अपहरण 17 अक्तूबर 2017 को अपहरण हो गया था। मामले में काफी प्रयास के बाद केस दर्ज हुआ, मगर आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुरेंद्र की बहन किरन ने एसडीएम नरेंद्र सिंह को पत्र देकर कहा है कि, यदि 31 जनवरी तक उसके भाई का सुराग नहीं लगा तो वह एक फरवरी से कोतवाली के सामने स्थित शिव मंदिर के पास क्रमिक अनशन करेगी। वहीं, टांडा कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्र ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।