फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में किशोर समेत युवक घायल

बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में किशोर समेत युवक घायल

Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में किशोर समेत युवक घायल
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में चाचिकपुर गांव के पास बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक किशोर व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि किशोर का पैर टूट गया। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीटी थाना क्षेत्र के चाचिकपुर निवासी शिवमंगल (18) पुत्र ओमप्रकाश व विशाल (17) पुत्र विनोद गुप्त मंगलवार दोपहर एक बजे बाइक से भीटी जा रहे थे। दोनों जैसे ही गांव के बाहर भीटी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक चला रहे शिवमंगल के सिर में गंभीर चोट आ गई, जबकि विशाल का पैर टूट गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। जख्मी शिवमंगल व विशाल सड़क पर पड़े देख राहगीरों ने यूपी-100 को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को भीटी सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई मार्ग दुर्घटनाआें में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामउजागिर (32) पुत्र बृजभूषण मंगलवार सुबह बाइक से कस्बा जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर ही सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे वह घायल हो गए। सम्मनपुर थाना क्षेत्र निवासी अमरनाथ (45) पुत्र शिवशंकर मंगलवार सुबह जलालपुर रोड पर चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। बाजार वासियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद अमरनाथ की हालत में सुधार है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी बाबूराम (52) पुत्र हरिप्रसाद मंगलवार दोपहर अकबरपुर गए थे। तहसील तिराहे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से बाबूराम घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। महरुआ थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार शुभम सिंह (32) पुत्र नरसिंह नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जीप से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed