फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
छत से गिरकर युवती की मौत, हादसे में मजदूर की जान गई
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। इसके अलावा सड़क हादसों में एक मजदूर की जान चली गई और चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर क्षेत्र में बरसावां गांव निवासी रंजना (18) पुत्री जगदीश सोमवार सुबह कपड़े उतारने छत पर गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से रंजना छत से नीचे गिर गई। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिवारीजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाने के दौरान गोशाईगंज क्षेत्र में रंजना ने दाम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर क्षेत्र अचलूपुर बसंतपुर निवासी परमात्मा शनिवार शाम को मजदूरी करके घर लौट रहा था। रास्ते में नाऊसांडा खेल मैदान के पास इल्फिातगंज-अकबरपुर मार्ग पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को परमात्मा ने दम तोड़ दिया। इब्राहिमपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इब्राहिमपुर थानान्तर्गत फरीदपुर निवासी ओम प्रकाश (35) रविवार शाम बाइक से टांडा से लौटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी है। जलालपुर निवासी रमेश (36) सोमवार सुबह बाइक से आकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।


मालीपुर थानान्तर्गत ताराखुर्द निवासी गोविंद (16) रविवार शाम बाइक से मालीपुर से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। अकबरपुर थानान्तर्गत गौसपुर निवासी देवताराम (38) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बस अड्डा के पास हुए हादसे में घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed