फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट से झुलसे महिला व युवक, महिला की हालत गंभीर

करंट से झुलसे महिला व युवक, महिला की हालत गंभीर

Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसे महिला व युवक, महिला की हालत गंभीर
करंट से झुलसे महिला व युवक
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक महिला प्रेस करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारीजनों के अनुसार आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासी संतोष (26) मंगलवार सुबह उस समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जब वह हैंडपंप से पानी निकाल रहा था।

बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लू अटैच है। टुल्लू तार कटा होने के चलते हैंडपंप में करंट उतर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली निवासी शकुंतला (38) पत्नी राधेश्याम सोमवार देर शाम कपड़ा प्रेस कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे पहले सीएचसी रामनगर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed