फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आधी रात एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

आधी रात एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

Sun, 29 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आधी रात एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल
आधी रात एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल
विज्ञापन

दिन में कराया था रूट मार्च, रात के रिहर्सल में दिए कई निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद रूट मार्च करने वाले नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शुक्रवार रात ही दंगा नियंत्रण का रिर्हसल करवाया। स्वयं उसका रिस्पांस टाइम देखा। एसपी ने कहा कि संबंधित टीम को किसी भी आकस्मिक सूचना पर त्वरित एक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।

एसपी के पद पर कार्यभार सम्हालते ही आईपीएस संतोष कुमार मिश्र ने शुक्रवार को अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ लंबा रूट मार्च किया था। इसमें ठेले खोमचे वालों से लेकर बड़े व्यापारियों तक से उन्होंने मुलाकात की। महिलाओं व राहगीरों से आवश्यक फीडबैक लिया था। शाम को क्राइम मीटिंग के बाद देर रात जिला मुख्यालय पर एसपी ने स्वयं की मौजूदगी में दंगा नियंत्रण का रिर्हसल कराया। इसमें अकबरपुर कोतवाली के अलावा आस पास के थानों की फोर्स भी मौजूद रही। बस स्टेशन से शुरू हुआ यह अभ्यास पुरानी तहसील तिराहे होते हुए शहजादपुर तक गया। एसपी ने इसमें दंगा नियंत्रण के दौरान रिस्पांस का समय परखा और निर्देशित किया कि इसमें लगातार आवश्यक एहतियात बरता जाए। उन्होंने कई प्रमुख निर्देश भी दिए और कहा कि किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए सबसे जरूरी यह होता कि मौके पर टीम कब पहुंची और वहां पहुंचते ही किस तरह जल्दी से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी धर्मेन्द्र सचान, सीओ भीटी अमर बहादुर व अकबरपुर कोतवाल मनोज पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed