फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भांग की पुड़िया न देने पर भांग की दुकान पर किया हमला

भांग की पुड़िया न देने पर भांग की दुकान पर किया हमला

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भांग की पुड़िया न देने पर भांग की दुकान पर किया हमला
भांग की पुड़िया न देने पर सेल्समैन पर हमला
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। भांग की पुड़िया देने से मना करने पर एकजुट युवकों ने सेल्समैन पर हमला बोल दिया। न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई कर दी बल्कि दुकान के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। इससे मौके पर तनाव फैल गया। इससे पहले कि मामला बढ़ता पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

बाद में पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू कर दी है। घटना अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे उसरहा मोहल्ले के कुछ युवक बस स्टेशन के निकट स्थित भांग की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन से पुड़िया की मांग की। सेल्समैन ने कुछ देर बाद आने की बात कहकर पुड़िया देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। कुछ देर बाद युवक अपने अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचे और दुकान पर हमला कर दिया। सेल्समैन सुनील निषाद (35) निवासी मुखलिसपुर कप्तानगंज आजमगढ़ की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

लाठी-डंडों से लैस युवकों का उग्र रूप देखकर आसपास मौजूद लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
युवकों ने दुकान के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इससे पहले कि युवक दुकान को और नुकसान पहुंचाते, सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज पंत दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने को तहरीर दी।


कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed