फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   राजस्थान पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
विज्ञापन


भीटी। लगभग एक सप्ताह से भीटी थाने में डेरा जमाई राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को भीटी व महरुआ थाना क्षेत्र के दो लोगों के घर छापेमारी की। दोनों पर राजस्थान के एक थाने में करीब 450 ग्राम सोना चोरी करने का केस दर्ज है। पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भाग निकला।

गौरतलब है कि भीटी थाना क्षेत्र के मंझनपुर निवासी भीम पाँडेय व महरुआ थाना क्षेत्र के लोहरा बरामदपुर निवासी मनोज उर्फ मंडू के विरुद्ध सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान में चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन


दोनों पर आरोप है कि वे 450 ग्राम सोना चोरी कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। बताया जाता है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान की पुलिस करीब एक सप्ताह से भीटी थाने पर जमाए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। इसमें मनोज उर्फ मंडू को गिरफ्तार कर लिया जबकि भीम पांडेय बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस बाद में मनोज को लेकर राजस्थान चली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed