फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर पार की सात की संपति

चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर पार की सात की संपति

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर पार की सात की संपति
दो घरों में नकब लगाकर पार किया नकदी व सात लाख का माल
विज्ञापन


हंसवर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उसका फाजिलपुर गांव में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर दो लाख की नकदी समेत सात लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात उसका फाजिलपुर गांव निवासी शेषनाथ वर्मा के घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने परिवारीजनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक-एक कमरे को खंगाल डाला। चोरों ने यहां से 80 हजार की नकदी के अलावा दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बगल स्थित शिवराम के घर में भी नकब लगाकर घुस गए। वहां से एक लाख 20 हजार की नगदी के अलावा दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब परिवारीजनों के गुहार मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। परिवारीजनों ने जब अन्य कमरों में जाकर देखा तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। बॉक्स व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जब घर के पीछे देखा तो दीवार में बड़ी सी नकब लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed