{"_id":"59d7be724f1c1bf4688b4690","slug":"150731127212-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की दीवार ढही, एक वृद्ध समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पक्की दीवार ढही, एक वृद्ध समेत दो घायल
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्की दीवार ढही, एक वृद्ध समेत दो घायल
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत बाहरपुर गांव में गुरुवार देर रात दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बाहरपुर गांव निवासी राममगन (75) व निक्का देवी (40) घर के बाहरी बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। मध्यरात्रि करीब अचानक पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दोनों उसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार पर परिवारीजनों समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
उन्होंने मलबा हटाना प्रारंभ किया और आननफानन में दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों को गंभीर चोटें आ चुकी थीं। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए निक्का को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि राममगन की हालत गंभीर बनी हुई है।