फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, सनसनी

गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, सनसनी

Wed, 27 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, सनसनी
पेड़ से लटकता मिला इंटर के छात्र का शव, सनसनी
विज्ञापन


भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़ंसा गांव में पेड़ से किशोर का शव लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का मानना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

ग्राम पंचायत बथुआ के मजरे खड़ंसा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव निवासी अभिषेक दुबे का शव गांव के बाहर पेड़ से लटक रहा है।
विज्ञापन


यह खबर आग में तेजी से फैली और बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। अभिषेक के पिता ओंकार दुबे व अन्य परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। 17 वर्षीय अभिषेक इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, परिवारीजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि वह सुबह सात बजे तक घर पर मौजूद था।

इसके बाद ही वह घर से निकला और फिर उसका शव पेड़ पर लटकते मिलने की सूचना उन लोगों की मिली। घटना से समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर एसओ भीटी रामलखन पटेल दल-बल के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।


शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि वह किसी बात को लेकर परिवारीजनों से खिन्न था। परिवारीजनों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed