{"_id":"597e0dfe4f1c1b6d318b4834","slug":"15014334284-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्रामीण सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार ग्रामीण सर्पदंश के शिकार
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ग्रामीण सर्पदंश के शिकार
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासिनी गीता शनिवार देर शाम घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी जलालपुर ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत गोवर्धनपुर गांव निवासी पुनीत को रविवार सुबह खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी अनुज 23 को भी रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अकबरपुर थाना अंतर्गत चिउंटीपारा गांव निवासिनी सरस्वती को रविवार सुबह उस घर की सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।