{"_id":"597b6ebf4f1c1b76338b4638","slug":"150126158711-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसी महिला व युवती, महिला गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसी महिला व युवती, महिला गंभीर
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से दो महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक युवती करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत महमदपुर गांव निवासिनी रुचि (20) गुरुवार देर शाम कूलर में पानी डाल रही थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे कूलर से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासिनी सुनीता (38) शुक्रवार सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी बीच कटे तार पर उसका हाथ पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो