{"_id":"597392d74f1c1b39138b462b","slug":"15007465311-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी जलालपुर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्राम बंदीपुर निवासी किरन (30) पत्नी तिलकधारी शनिवार सुबह रसोई गैस से खाना बना रही थी। गैस के रिसाव से अचानक पाइप में आग लग गई। किरन की आग की चपेट में आ गई। कपड़े में लगी आग बुझाने में सफल नहीं होने पर उसने गुहार मचाई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग की लपटों से घिरी किरन को किसी तरह बचाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे सीएचसी जलालपुर और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।