{"_id":"597392d64f1c1b1c658b4804","slug":"15007465295-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
झुलसी महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
राजेसुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को गैस चूल्हे पर चाय बनाते वक्त आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पति व चचिया ससुर भी झुलस गए। परिवारीजनों ने तीनों को आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि पति व चचिया ससुर का उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी प्रकाश सिंह की पत्नी साधना सिंह शुक्रवार को गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। साधना भी आग की चपेट में आ गई। उसे लपटों से घिरी देखकर प्रकाश और उसके चाचा रामदुलारे ने बचाने की कोशिश की और किसी तरह से आग बुझाई। मगर तब तक साधना, प्रकाश और उसके चाचा रामदुलारे गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल आजमगढ़ पहुंचाया। जहां शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान साधना ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रकाश व उनके चाचा रामदुलारे की हालत गंभीर बनी हुई है। रामदुलारे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।