फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बरेली से आए युवक ने आग लगाकर सड़क पर दी जान

बरेली से आए युवक ने आग लगाकर सड़क पर दी जान

Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बरेली से आए युवक ने आग लगाकर सड़क पर दी जान
एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को फूंका
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। एकतरफा प्यार में बरेली जनपद से अकबरपुर आकर एक युवक ने बुधवार देररात आग लगाकर जान दे दी। ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर ही युवक धू-धू कर जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में काफी देर तक सनसनी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल तथा प्रेमिका के परिवारीजनों के नाम से छपवाकर लाया गया पोस्टर भी बरामद किया। युवक की मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को फोन पर दे दी गई है।
बरेली जनपद के प्रेमनगर का रहने वाला युवक अमित सक्सेना (35) बुधवार रात ट्रेन से अकबरपुर पहुंचा। नगर की एक युवती से उसे एकतरफा प्यार बताया जाता है। स्टेशन से उतर कर वह ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा और रेल पटरी पार कर बस स्टेशन क्षेत्र की तरफ बढ़ते ही कुछ दूरी पर जाकर वह रुक गया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। इसके बाद उसने शरीर में आग लगा ली। जिस जगह उसने घटना को अंजाम दिया वहां रात के समय सन्नाटा रहता है। आसपास कोई घर न होने की वजह से लोग उसका चीखना-चिल्लाना भी नहीं सुन सके। निकटवर्ती कुछ लोगों ने बताया कि काफी देर बाद आवाज सुनकर वे सब उठे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। बताया कि युवक के शरीर से तेज लपटें निकल रहीं थीं। इसी बीच बस स्टेशन की तरफ से आकर रेलवे स्टेशन जा रहे दो यात्रियों ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने गुहार लगाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से उसका मोबाइल व पोस्टर भी मिला। मोबाइल में दर्ज नंबरों के आधार पर ही उसकी पहचान हो सकी। उसके पास से मिले पोस्टर से यह जानकारी हुई कि वह अकबरपुर नगर की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने युवक के परिवारीजनों से फोन पर बात की तो उन्होंने भी बताया कि अमित अब दोबारा लौटकर न आने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से ही वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि युवक के परिवारीजनों के आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी करने वाले युवक के पास से जो पोस्टर मिला है, उसमें उसने अकबरपुर की एक युवती को अपनी पत्नी बताया है। पोस्टर में लिखा कि उसके ससुराल वाले जबरन पत्नी को ले आए हैं, और बंधक बनाकर रखे हुए हैं। उससे बात तक नहीं करा रहे हैं। यह भी लिखा कि उसकी पत्नी तीन बार गर्भवती भी हो चुकी है लेकिन हर बार पत्नी के परिवारीजनों ने गर्भपात करवा दिया। पोस्टर में युवक ने अपने ससुराल वालों से पत्नी को बचाने में सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed