फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   इंजेक्शन लगाने के बाद विवाहिता की मौत, केस दर्ज

इंजेक्शन लगाने के बाद विवाहिता की मौत, केस दर्ज

Wed, 21 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने के बाद विवाहिता की मौत, केस दर्ज
इंजेक्शन लगाने के बाद विवाहिता की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टांडा। हंसवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एकडंगी गांव में एक नवविवाहिता दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गई। आरोप के अनुसार एक अप्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बाद में महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व चिकित्सक के विरुद्ध साजिशन दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एकडंडी गांव निवासिनी मीना (25) पत्नी शिवनरायन बीते दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। आरोप है कि सोमवार देर शाम पति उसके इलाज के लिए बाजार स्थित एक अप्रशिक्षित चिकित्सक रामउजागिर के क्लीनिक पहुंचा। यहां रामउजागिर ने एक इंजेक्शन महिला को लगा दिया। साथ ही कुछ दवाएं खाने को दी। इसके बाद पति उसे लेकर घर चला गया। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद महिला की अचानक हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी होने लगी। इससे पहले कि उसका इलाज सुनिश्चित किया जाता, उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ वीके श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष हंसवर त्रिभुवन प्रसाद वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिवारीजनों व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। बाद में मृतका के पिता ने पति पर दहेज के लिए चिकित्सक से मिलकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध साजिशन दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि 7 मई को मीना पुत्री प्रहलाद निवासिनी पहाड़पुर टड़वा थाना सम्मनपुर का विवाह हंसवर थाना अन्तर्गत एकडंगी गांव निवासी शिवनरायन पुत्र उदयराज के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed