{"_id":"5f1715438ebc3e63877766ec","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko531809041","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी को दबोचा
विज्ञापन
जलालपुर। अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस की बीती रात 25 हजार के इनामी बदमाश इरशाद अहमद से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जिसे दबोच लिया गया। जवाबी फायरिंग में टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी के सख्त निर्देश के बाद जनपद पुलिस इन दिनों एक्शन मूड में है। पिछले कई दिनों से जिले में पुलिसकर्मियों की बदमाशों से मुठभेड़ की घटना सामने आ रही है। पुलिस इनामी व भय का पर्याय बन चुके बदमाशों को एक एक कर दबोच रही है। इसी कड़ी में सोमवार रात मालीपुर पुलिस टीम सुरहुरपुर जलालपुर मार्ग पर करमिसिरपुर गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी।
पुलिस टीम के अनुसार इसी बीच उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया, और ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश रानीपुर मुबारकपुर, आजमगढ़ जनपद निवासी इरशाद अहमद घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
पुलिस टीम ने तलाश लिया तो उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया। इसके अलावा उसके पास से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अतुल चौधरी भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल सिपाही व बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि बदमाश के विरुद्घ अकबरपुर कोतवाली में भी गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज है। इस कार्रवाई में सिपाही राजेश यादव सहित थाने की कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।