फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

अहमदाबाद से आ रहे वृद्ध का संदिग्ध दशा में मिला शव

Fri, 03 Jul 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
crime
महरुआ। अहमदाबाद से लौटे एक वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार मध्यरात्रि के बाद थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव के निकट एनएच पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। शुक्रवार सुबह शव की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार उसके पास 25 हजार रुपये व कुछ अन्य सामान थे, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ। बेहोशी की दशा में जहरखुरान गिरोह ने उसे एनएच पर छोड़ दिया। रात्रि में किसी समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार मध्यरात्रि के बाद महरुआ पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। जब वे सभी थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव के निकट एनएच पर पहुंचे, तो सड़क के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि कोई वाहन उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी शव लेकर थाने पहुंचे और उसकी पहचान का प्रयास किया। कपड़े की तलाशी ली, लेकिन पहचान संबंधी कोई सामग्री नहीं मिली। इस बीच शुक्रवार सुबह 10 बजे थाना क्षेत्र के सुभाकरपुर गांव निवासी अशोक पांडेय थाने पहुंचा और शव की पहचान अपने पिता देवतादीन (66) पुत्र रघुवीर के रूप में की। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अशोक के अनुसार उनके पिता अहमदाबाद में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थे। उन्होंने वहां घर बनवा रखा है। उनके साथ मेरे दो बड़े भाई भी रहते हैं। वह अक्सर पैतृक घर आया जाया करते हैं। बताया कि एक दिन पहले भी उनके पिता अहमदाबाद से घर आने के लिए थे। झांसी तक तो उनसे मोबाइल पर बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार देर शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार जब उन्हें शव मिलने की जानकारी हुई, तो वे यहां पहुंचे।

बताया कि वह अहमदाबाद से 25 हजार रुपये व अन्य कई सामान लेकर निकले थे, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जहरखुरानी के शिकार हो गए। जहरखुरान गिरोह ने उन्हें एनएच पर बेहोशी की दशा में डाल दिया। इस दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। उधर एसओ शंभूनाथ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed