{"_id":"69c2d04ef54591fc8708ac66","slug":"cricket-team-reached-ayodhya-for-the-open-state-invitational-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152927-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपन स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंची क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपन स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंची क्रिकेट टीम
Tue, 24 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला खेल कार्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम ओपन स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच गई है। प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से चयनित टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अयोध्या पहुंची। टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें 16 मुख्य और 2 आरक्षित खिलाड़ी हैं। टीम में हर्षित गिरी, बादल यादव, सत्यम, वीरू, बलवंत, गुलशन, आदर्श यादव, अमन चतुर्वेदी, गौतम वर्मा, अभिषेक पांडेय, उत्कर्ष यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, विकास कुमार, विकास यादव और वैभव तिवारी को शामिल किया गया है। वहीं अनुराग शर्मा और प्रिंस को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम के साथ अभिनव सिंह मैनेजर के रूप में मौजूद हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम संतुलित है और सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं।