{"_id":"6702d374f1926de04d0cf724","slug":"crackers-worth-lakhs-seized-businessman-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122426-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लाखों के पटाखे जब्त, कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लाखों के पटाखे जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारकर लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद कर लिए। उसके बाद संबंधित कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। कई अन्य व्यापारियों की दुकानों पर भी पुलिस ने पहुंचकर जरूरी जांच पड़ताल की।
एसडीएम शशिशेखर, सीओ शुभम कुमार व अलीगंज थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने शनिवार देर शाम अलीगंज के कस्बा छोटी बाजार में पटाखा कारोबारी सैफअली के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। वहां लाइसेंस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने 15 गत्ते व बोरे में भरे विस्फोटक को बरामद कर लिया। इसमें राॅकेट, फुलझड़ी आदि पटाखे शामिल थे। पुलिस ने आरोपी सैफअली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर केस दर्ज कर लिया गया। टांडा पुलिस ने छज्जापुर समेत कई अन्य जगहों पर भी छापा मारकर जांच की। इस बीच जब्त हुए पटाखे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सीओ शुभम कुमार ने कहा कि बगैर अनुमति किसी ने पटाखों की बिक्री किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।