{"_id":"6727ad446a27ec3f080c226b","slug":"crackdown-on-bike-riders-without-helmets-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123835-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कसा शिकंजा
Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में बाइक चालक को हेलमेट सौंपता यातायात पुलिसकर्मी।
अंबेडकरनगर। यातायात माह के तीसरे दिन शहर से लेकर गांव तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की चाबुक चली। बिना हेलमेट के 100 समेत 525 वाहनों का चालान किया गया।
रविवार को अकबरपुर रोडवेज के निकट टीएसआई जेबी यादव ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि हेलमेट लगाना बोझ न समझें। इसे जिम्मेदारी समझ इसका प्रयोग करें। इसके बाद तहसील तिराहे पर वाहन चेकिंग हुई। यहां बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 50 लोगोंं पर कार्रवाई की गई। यह खबर लगते ही अयोध्या की तरफ से आने वाले बाइक चालक मीरानपुर की गलियों के रास्ते से निकलते नजर आए।
ट्रैफिक पुलिस की टीम यहां से अकबरपुर-टांडा मार्ग पर पहुंची। टांडा से रोडवेज की तरफ जा रही टैक्सी में क्षमता से अधिक यात्रियोंं के बैठे होने पर उसका चालान किया गया। एक बाइक पर ट्रिपलिंग होने के चलते और बिना हेलमेट होने के कारण 15 लोगोंं का चालान हुआ। टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरस्पीड की जांच कर दो वाहनों का चालान किया गया। शहजादपुर, दोस्तपुर मार्ग पर भी कार्रवाई का चाबुक चलाया गया। इससे सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक चालक भागते नजर आए। टांडा, इब्राहिमपुर, रामनगर, अहिरौली समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की।