{"_id":"5dc5bd5a8ebc3e5b6b45b1ce","slug":"cow-thaft-in-picup-ambedkar-nagar-news-lko4912178103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पर मवेशी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पर मवेशी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ स्थानीय थाना क्षेत्र के सरहरी गांव से गुरुवार रात चोर पिकअप वाहन में एक मवेशी को लादकर फरार हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने चोरों को रोकने का प्रयास तो किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
महरुआ थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी शंकर उपाध्याय ने पशुशाला में दो गोवंशों को बांध रखा था। पीड़ित के अनुसार गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में पिकअप सवार चोर वाहन को कुछ दूर पर खड़ी कर पशुशाला पहुंचे। वहां खूंटे से बंधे दो गोवंशों में से एक के गले की रस्सी काटकर उसे पिकअप पर चढ़ाने लगे।
इस बीच खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजनों की नींद टूट गई। वे बाहर आकर देखे तो घर के कुछ ही दूर पर चोर मवेशी को वाहन में चढ़ा रहे थे। यह देख पशुपालक ने गुहार लगाई। चोरों ने ग्रामीणों ने आता देख तुरंत मवेशी को वाहन में लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों व ग्रामीणों ने वाहन का पीछा तो किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उधर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।