फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Court acquits four people, including son, accused of murdering father

Ambedkar Nagar News: पिता की हत्या के आरोपी पुत्र समेत चार को कोर्ट ने किया बरी

Thu, 13 Nov 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 13 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Court acquits four people, including son, accused of murdering father
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर इलाके में वर्ष 2013 में हुई सुबरन की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए उसके पुत्र रामपाल समेत चारों लोगों को जनपद न्यायाधीश कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर क्षेत्र के रहने वाले सुबरन आठ अगस्त 2013 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। 10 अगस्त को सम्मनपुर के बरहौरा गांव में एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान सुबरन के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुबरन की गला घोंटकर व पानी में डुबोकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इस प्रकरण में 17 अगस्त को सुबरन के पुत्र रामपाल ने अपनी सौतेली मां सरोजा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू की, जिसके बाद वर्ष 2015 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। पुलिस ने इसमें मृतक के पुत्र रामपाल, राजन अलियास निवासी अल्हादादपुर अलीगंज, अरुण अलियास निवासी तेंदुआ खास टांडा और सुरेंद्र कुमार निवासी अरखापुर अलीगंज को साजिशन हत्या का आरोपी दर्शाया था। पुलिस के अनुसार, मृतक सुबरन ने अपनी संपत्ति बेंचकर मिली रकम सरोजा देवी पर खर्च कर दी थी। इससे रामपाल व अन्य लोग रंजिश मान रहे थे और इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। बुधवार को जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने मामले में फैसला देते हुए चारों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed