फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Courage is essential for making the right decisions in life.

Ambedkar Nagar News: जीवन में सही निर्णय के लिए साहस जरूरी

Wed, 29 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Courage is essential for making the right decisions in life.
केदारनगर। क्षेत्र के दुर्गापुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। प्रवाचक आचार्य रूपेश ने बताया कि निष्कपट भक्ति सबसे प्रभावी होती है। जीवन में सही निर्णय के लिए साहस जरूरी है। सीखने के लिए विनम्रता जरूरी है। जीवन में आत्मिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रोताओं को वृंदावन की भक्ति परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया गया। कृष्ण के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों को क्रमवार प्रस्तुत किया गया। इसमें मथुरा प्रस्थान, कंस वध, संदीपनी के आश्रम में शिक्षा, कालयवन वध और द्वारका की स्थापना शामिल रहे। उद्धव और गोपियों के संवाद का भी विस्तार से वर्णन हुआ। इसमें बताया गया कि उद्धव ने गोपियों की भक्ति को सर्वोच्च मानते हुए उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया। यह प्रसंग भक्ति और समर्पण के महत्व को दर्शाता है। कथा में महारास को विशेष रूप से समझाया गया। प्रवाचक ने बताया कि जब कृष्ण ने बांसुरी बजाई तो गोपियां उनकी ओर आकर्षित हुईं। इस लीला को जीव और परमात्मा के मिलन का प्रतीक बताया गया। कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग प्रमुख रहा। इसके बाद कृष्ण विदर्भ पहुंचे और विवाह संपन्न हुआ। कथा के दौरान भजन प्रस्तुत किए गए। झांकी के माध्यम से कृष्ण और रुक्मिणी विवाह को दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed