फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Couple injured in road accident, woman referred to trauma center

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में दंपती घायल, महिला ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 11 Dec 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in road accident, woman referred to trauma center
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के यादवनगर तिराहा के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भीटी चौराहा निवासी मोहम्मद शफीक (38) अपनी 35 वर्षीय पत्नी आयशा के साथ मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर नगर के शहजादपुर में आयोजित वैवाहिक आयोजन में भाग लेने जा रहे थे। यादवनगर तिराहे के पास जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट लगाने के चलते शफीक को कम चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed